अगस्त २०२२ - Czech Republic के महाप्रभुदीप आश्रम में कई सारे कार्यक्रम करने के बाद विश्वगुरुजी ने २ सप्ताह का ग्रीष्मकालीन सेमिनार Hungary के Vep शहर में रखा।
 
Image 7
 
 पिछले ४ दशकों से भी अधिक समय से यहाँ के ही एक छोटे से कस्बे से जो Szombathely के ही समीप हैं, वह के लोगों का पिछले कई सालों से योग के साथ एक रोचक और आनंद पूर्ण इतिहास रहा हैं। ये कस्बा पिछले कई दशकों से योग इन डेली लाइफ का दूसरा घर बना हुआ हैं। यहां पर बहुत से आध्यात्मिक साधक बहुत समय से लगातार आसन,प्राणायाम,ध्यान और क्रिया अनुष्ठान का अभ्यास कर रहे हैं। साथ ही यहां लगातार सत्संग भी होते रहते हैं। 
 
Image 1  Image 2     Image 3
 
कोरोना वायरस की महामारी के कारण हुए बहुत समय के विलम्ब के कारन जब विश्वगुरु जी Hungary के Vep पहुंचे तो सभी लोग विश्वगुरुजी को देख कर और उनके साथ योगाभ्यास करके बहुत ही प्रसन्न हुए। इसी के अलावा विश्व भर के भक्तगणों ने भी विश्वगुरुजी के साथ Hungary की यात्रा की। साथ ही स्वामी प्रेमानंद जी जो विश्वगुरु जी के बहुत जी पुराने शिष्य हैं और अभी भारत में ही धर्म के प्रचार प्रसार करते हैं और जाडन स्थित ॐ आश्रम में निवास और सेवा करते हैं जो की ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासी हैं वो भी बहुत समय के बाद hungary गए। जहाँ उन्होंने विश्वगुरुजी के साथ यूरोप के कई हिस्सों का भ्रमण किया।
 
Image 4  Image 5   Image 6
 
और ये विश्वगुरुजी के प्रमुख भक्त और प्रिय शिष्य स्वामी कृष्णानंद जी के बिना पहला सेमिनार था जहाँ सभी ने स्वामी कृष्णानद जी को बहुत याद भी किया।इन २ सप्ताह का समय प्रकृति की गोद में और आने वाले रक्षाबंधन जैसे पर्व के बीच बहुत ही अच्छा बीता। साथ ही अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से आने वाला १५ अगस्त का विश्वगुरुजी का जन्मदिन भी शांति वृक्ष की पूजा के साथ गुजरा। 
 
Image 7   Image 8  
 
विश्वगुरु जी ने पुनः जो भी इस योग शिविर में आया उसे योग की उन्नत तकनीक भी सिखाई।