१९९० में पुण्यात्मा विश्वगुरु महामण्डलेश्वर परमहंस स्वामी महेश्वरानन्द पुरी ने श्री देवपुरी जी आश्रम ट्रस्ट और इण्टरनेशनल श्री दीप माधवानन्द आश्रम फेलोशिप की छत्रछाया में एक बहुत बडी परियोजना की नींव रखी। इस परियोजना का नाम है- ॐ विश्वदीप गुरुकुल स्वामी महेश्वरानन्द आश्रम एज्यूकेशन एण्ड रिसर्च सेंटर ( इसे सामान्य रुप से ॐ आश्रम के नाम से जाना जाता है ) यह ॐ आश्रम उक्त परियोजना का एक भाग है। इस केन्द्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य प्राचीन भारतीय योग विज्ञान की और वैदिक संस्कृति के अनमोल आध्यात्मिक निधि को आगे बढाना है।

ॐ आश्रम एनिमेशन